लखनऊ डीवीएनए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकार...

लखनऊ डीवीएनए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचायी जाए। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।