काशीपुर। दे माई लोहड़ी,जीवे तेरी जोड़ी,दुल्ला भटटी वाला सानू देदे लोहड़ी ते तेरी जीवे जोड़ी। जैसे गानों पर भांगड़ा और गिद्वा कर सिख समाज के लोग...

काशीपुर। दे माई लोहड़ी,जीवे तेरी जोड़ी,दुल्ला भटटी वाला सानू देदे लोहड़ी ते तेरी जीवे जोड़ी। जैसे गानों पर भांगड़ा और गिद्वा कर सिख समाज के लोगों ने धमाल मचाकर लोहड़ी पर्व परंपरागत एवं हर्षोल्लास से मनाया।साथ ही एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
बुधवार को पंजाबी महासभा द्वारा पंजाबी कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में पहले अरदास की गई।इसके बाद काले तिल, मूंगफली, रेबड़ी,फुल्ले आदि से आग को प्रजव्विलत किया गया। इसके बाद नवविवाहित जोड़े एवं पहले बच्चे के जन्म के साथ आई महिला एवं पुरूषों ने जमकर नाच गाना किया। पुरूषों द्वारा किए गए गिददा नृत्य पर लोगों ने तालियॉ बजाई। यहॉ महेंद्र अरोरा, त्रिलोक अरोरा, प्रेम सहोता, राकेश अरोरा, सतीश अरोरा, हरिओम सिंह, दीपक अरोरा, जितेंद्र खुराना,विनोद अरोरा, सिंपल नारंग, दर्पण, सतनाम सिंह, रंजीत बेहगल, नीरज अरोरा,कमल नारंग, रमेश ग्रोवर,सुरेश अरोरा, नरेश कुमार, अशोक बत्रा,विनोद ठुकराल आदि मौजूद रहे।