फतेहपुर । डीवीएनए एक पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी और थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। पुल...
फतेहपुर । डीवीएनए
एक पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी और थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
घटना यूपी के फतेहपुर जिले में थरियांव थानाक्षेत्र के सिंहपुर के मजरे सनगांव की है। थरियांव के जयसिंहपुर के मजरे सनगांव निवासी चंद्रमोहन यादव कस्बे में हड्डी रोग का क्लीनिक चलाते हैं।
उसने बेटी स्वाती सिंह की शादी 29 जनवरी 2020 को कानपुर सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर मंडी सिंहपुर निवासी नागेंद्र सिंह के साथ हुई थी। बुधवार को देवर के साथ स्वाती मायके आई थी। शनिवार सुबह चंद्र मोहन ने स्वाती को ससुराल जाने के लिए कहा।
बेटी ने मना कर दिया, तो इसे लेकर विवाद हुआ। चंद्रमोहन ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से बेटी के कनपटी में सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही स्वाती की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी सुनीता और बेटे सौरभ को जान से मारने की धमकी दी तो वह दोनों घर से भाग निकले।
इसके बाद आरोपी ने घर में ताला बंद किया और बाइक से थरियांव थाने पहुंचा और हत्या की वारदात कबूल की। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने बेटी की चरित्रहीनता के चलते गोली मारकर हत्या की है।