मुंबई (डीवीएनए)। करणी सेना चलचित्र एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विदेशी कलाक...

मुंबई (डीवीएनए)। करणी सेना चलचित्र एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विदेशी कलाकार बिना वर्क परमिट के अब फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमे सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत में पढ़ाई के लिए आए विदेशी छात्र और टूरिस्ट भारतीय फिल्मों में काम कर रहे है। अगर आयेसा है तो अब इन पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। हम अगर किसी दूसरे देश में जाते हैं तो वह हमें वर्क परमिट के माध्यम से जाना होता है और हमारा वर्क पहले से ही वहां कि सरकार तय कर देती है। फिर हमारे यह आएसा क्यू नही हो रहा है। हमनें RTI के माध्यम से सरकार से मांग की है कि 2019 और 2020 में देश में फिल्म इंडस्ट्री में वर्क करने के लिए कितने विदेशी कलाकरों को वर्क परमिट दिया गया। अगर हम दूसरे देश में अलग वर्क परमिट पर जाकर दूसरा वर्क नहीं कर सकते है तो हमारे देश में भी वही कानून लागू होना चाहिए। सरकार अपना ध्यान इस पर केंद्रित करें।