जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव का निधन...

जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव का निधन

कासगंज। (डीवीएनए) सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सासंद देवेंद्र सिंह यादव की छोटी बेटी बसु यादव उम्र 35 साल का आज दिल्ली हॉस्पिटल में देहांत होगया लंबे समय से इलाज चलरहा था बसु यादव वर्तमान में कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर थीं  2012 में कासगंज की पटियाली विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था।

 जोकि सपा की लहर में हार गईं कुंवर देवेंद्र सिंह यादव छोटी बेटी बसु यादव निश्चित तौर पर अपने पिता के लिए किसी बेटे से कम नहीं थीं क्योंकि गांव के प्रधान से लेकर लोकसभा सांसद तक का सफर तय करने वाले कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की सियासी विरासत को आगे ले जाने के लिए देवेंद्र सिंह यादव जिस चेहरे पर भरोसा करते रहे वह वसु यादव ही थीं।

जिन्हें कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने अपनी सियासी विरासत का कर्णधार बनाने की शुरुआत लगभग एक दशक पहले से कर दी थी पहले विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया और जब चुनाव हार गईं तब उन्हें कासगंज जिला पंचायत का सदस्य का चुनाव लड़ाया और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनीं।

संवाद:- नूरुल इस्लाम 

Post a Comment

0 Comments