नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावि...

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार से शनिवार के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विभाग का कहना है कि यह प्रभाव शनिवार को ही समाप्त हो जाएगा। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरने वाला है।
दरअसल, बर्फ से ढके हिमालय से गुजरने वाली ठंडी हवाओं का असर बढ़ने वाला है।