नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जय...

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित विक्टोरिया मेमोरियल कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाषण देने से इनकार कर दिया।
पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई ने हाली ही में ट्विटर पर सीएम ममता बनर्जी की एक वीडियो क्लिप रिलीज किया है।
जिसमें वह एक रैली दौरान मंच से मुस्लिम समुदाय का 'कलमा' पढ़ती नजर आ रही हैं।
If CM Mamata Banerjee can recite an Islamic prayer at a West Bengal government event, why does she have a problem being greeted with Jai Shree Ram?
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) January 24, 2021
Appeasement?
She disgraced Bengal and insulted Netaji’s legacy by her conduct at the event to commemorate Netaji’s anniversary. pic.twitter.com/OpQ7MR60m2
पोस्ट के साथ बीजेपी ने पूछा कि अगर ममता भाषण के दौरान प्रार्थना कर सकती हैं, तो उन्हें 'जय श्री राम' का जाप करने में समस्या क्यों है।