अभिनेता राहुल रॉय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, ब्रेन स्ट्रोक से परेशान राहुल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेक...

अभिनेता राहुल रॉय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, ब्रेन स्ट्रोक से परेशान राहुल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उन्हें घर वापस जाने की अनुमति मिल गई है। इसकी जानकारी खुद राहुल रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया है। राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अभिनेता अपने भाई और बहन के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद, उनके भाई और बहन लगातार उनकी सेवा में लगे हुए थे। इस दौरान राहुल ने तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।