जकार्ता डीवीएनए। इंडोनेशिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। श्रीविजय एयरलाइंस का विमान यहां उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद जावा समुद्र मे...

जकार्ता डीवीएनए। इंडोनेशिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। श्रीविजय एयरलाइंस का विमान यहां उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में सात बच्चों और चालक दल के सदस्यों सहित 62 लोग सवार थे। टेकऑफ़ के तुरंत बाद विमान ने नियंत्रण टॉवर से संपर्क खो दिया।
बताया जा रहा है कि विमान 1 मिनट में 10,000 फीट नीचे आ गया। हालांकि, दुर्घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय को बताया गया कि श्रीविजय एसजे 182 का स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.40 बजे संपर्क टूट गया।
विमान ने जकार्ता के सुकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से पोंटियानक के लिए उड़ान भरी थी। विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर था। लेकिन यह सिर्फ एक मिनट में नीचे आ गया।