इन राज्यों में और फैला बर्ड फ्लू, सरकार ने जारी किया अलर्ट

कोरोना वायरस महामारी के बीच हर दिन बर्ड फ्लू का संकट बढ़ रहा है। देश के आठ राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप है। केंद्र सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या 'एवियन इन्फ्लूएंजा' के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ ही प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है। ये राज्य हैं केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात।

एवियन इन्फ्लूएंजा ’से अब तक 12,000 पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्र ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इन जगहों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। मछली पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए प्रभावित राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है।'

Post a Comment

0 Comments