नई दिल्ली। डीवीएनए नए साल के पहले दिन गहरा कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता भी बेहद रही। हालांकि कल से तापमान में कुछ बढ़ोतरी का अनुमान है लेकिन ...

नई दिल्ली। डीवीएनए
नए साल के पहले दिन गहरा कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता भी बेहद रही। हालांकि कल से तापमान में कुछ बढ़ोतरी का अनुमान है लेकिन शीत लहर और ठंड से जल्द राहत मिलने वाली वाली नहीं है।
साल का आखिरी दिन सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। जब न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.3 डिग्री पहुंच गया। लोदी रोड में तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया।
औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2018 में 6.7, 2005 में दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा था।