प्रपोज के दौरान 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिरी प्रेमिका, प्रेमी ने भी लगा दी छलांग

वाशिंगटन। समुद्र का किनारा हो या फिर बर्फ से ढकी वादियां नजारा जितना खूबसूरत होगा, माहौल उतना ही रोमांटिक हो जाता है। लोग अक्सर ऐसी जगहों पर प्यार ही प्यार का इजहार करते हैं। ताकि उनकी यादों में ना सिर्फ प्यार के वो तीन अलफाज कैद हो जाएं बल्कि वो जगह भी उनकी हसीन याद की गवाह बन जाए। ऐसा ही प्लान था यूरोपियन देश ऑस्ट्रिया के एक कपल का। सब कुछ शानदार था लेकिन जैसे ही लड़के ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया हसीन दृश्य खौफनाक मंजर में बदल गया। हालांकि, दोनों खुशकिस्मत रहे जो इस हादसे में बच गए।
कपल ऑस्ट्रिया के कारिंथिया में फॉल्कर्ट पहाड़ी पर रोमांटिक पल बिताने गया था। इसी दौरान 27 वर्षीय शख्स ने 32 साल की गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। प्रेमिका ने जैसे ही जवाब में श्हां्य कहा, तो उसका पैर फिसला और करीब 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे जा गिरी। वहीं प्रेमिका को गिरता देख शख्स ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वो चट्टान से कूदा तो जरूर, लेकिन 50 फीट नीचे आकर एक जगह अटक गया। दोनों बहुत किस्मत वाले थे। अगर बर्फ की चादर ना होती तो इस हादसे की तस्वीर कुछ और ही होती। उन्होंने आगे कहा, कपल चट्टान के किनारे पर खड़ा था और संतुलन बिगडने से पहले लड़की और उसके पीछे-पीछे लड़का चोटी से गिरा। लड़का 50 फीट नीचे गिरने पर एक चट्टान से टकराया और वहीं फंस गया, जबकि उसकी प्रेमिका 650 फीट नीचे बर्फ की चादर पर गिरी।

Post a Comment

0 Comments