कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने अपने गठन के एक साल बाद ही दो विवाह योजनाएं शुरू कीं। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में करीब एक साल प...

कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने अपने गठन के एक साल बाद ही दो विवाह योजनाएं शुरू कीं। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में करीब एक साल पहले गठित राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने दो योजनाओं के लिए मंजूरी ली है। इन्हें पायलट आधार पर लागू किया जाएगा। इन योजनाओं को अरुंधति और मैत्रेयी नाम दिया गया है और धन की व्यवस्था भी की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली योजना में, 25 ब्राह्मण महिलाओं को 3-3 लाख रुपये के वित्तीय बांड दिए जाएंगे। यह पैसा उन ब्राह्मण महिलाओं को दिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर पुजारियों से शादी करेंगी। दूसरी स्कीम में 550 महिलाओं को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा उन्हें दिया जाएगा जो अपने समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में शादी करेंगे।
कर्नाटक ब्राह्मण विकास बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा नेता एचएस सच्चिदानंद मूर्ति ने कहा कि ये योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लाई गई हैं। अरुंधति योजना में महिलाओं को 25 हजार रुपये और मैत्रेयी योजना में 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। बताया गया है कि कर्नाटक की आबादी लगभग 6 करोड़ है। इसमें से 3 प्रतिशत आबादी ब्राह्मणों की है।