कार्यकर्ताओंं से अखिलेश बोले, हर गांव में 100 किसान अपने तो जीत पक्की

बरेली। किसान आंदोलन के जरिये माहौल बनाने का प्रयास कर चुकी सपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गांवों का रुख करेगी। शुक्रवार को मंडलीय कार्यकर्ता सम्‍मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि हर गांव से 100-100 किसानों-ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ लिया तो हमारे प्रत्याशी की जीत पक्‍की है। 

बोले- कृषि‍ कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन से इस वक्त भाजपा से कि‍सान परेशान हैं। हमारे कार्यकर्ता और पदाधि‍कारी परेशान कि‍सानों के बीच पहुंचे और उन्‍हें पार्टी से जोड़े। साथ ही चेताया भी कि‍ यदि‍ 2022 का विधानसभा चुनाव सपा नहीं जीती तो लोकतंत्र को कोई नहीं बचा पाएगा। ऐसे हालत बन जाएंगे कि यह चुनाव लोकतंत्र का आखिरी चुनाव होगा।

सपा मुखि‍या अखिलेश यादव पीलीभीत रोड स्थित बरातघर में सपा की तीन दिनी मंडलीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वालों से कहा कि गांवों का रुख करें। राजनीतिक परिवेश काफी बदल गया है, उसी अनुसार तैयारी करनी होगी। सामने वाले की चाल को समझ कर बचना होगा और उसे उसी अंदाज में जवाब भी देना होगा। 

Post a Comment

0 Comments