नई दिल्ली। जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने अ...

नई दिल्ली। जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि सांसद-विधायक अपनी जरूरत के लिए पीए रखते हैं, अंबानी ने अपनी सेवा के लिए पीएम ही रख लिया।
MP-MLA अपनी जरूरत के लिए पीए रखते हैं।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) December 23, 2020
अंबानी ने अपनी सेवा के लिए पीएम ही रख लिया।
इससे पहले पप्पू यादव ने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा था कि किसान न्याय मार्च पर पुलिसिया जुल्म लेकिन झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे, मरेंगे पर डटे रहेंगे। बेईमान सरकार कानून वापस लो, खाते हो किसान का, गाते हो अडानी-अंबानी का।
किसान न्याय मार्च पर पुलिसिया जुल्म
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) December 22, 2020
लेकिन झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे, मरेंगे पर डटे रहेंगे
बेईमान सरकार कानून वापस लो
खाते हो किसान का, गाते हो अडानी-अंबानी का pic.twitter.com/yN34z0zSMI