CM योगी की माता व भाई की सेवा करने वाले किसान को किया सम्मानित

मुरादाबाद। डीवीएनए

मुरादाबाद के कांठ में भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांठ में तहसील क्षेत्र के एक ऐसे निर्धन किसान को भी सम्मानित किया गया कि जिसने प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता एवं भाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर ज्ञानपुर निवासी फूल सिंह नामक व्यक्ति एक गरीब किसान है जिनका पुत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्येष्ठ भ्राता के यहां नौकरी करते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है।

मुख्यमंत्री जी के ज्येष्ठ भ्राता दिल्ली में नौकरी करते थे जिनके यहां क्षेत्रीय किसान फूल सिंह के बेटे कृष्ण कुमार नौकरी करते थे।

मुख्यमंत्री जी द्वारा अपना जीवन देश एवं प्रदेश के लिए समर्पित करने के बाद अपनी माता जी की सेवा के लिए पानचौरी उत्तराखंड चले गए जिनके साथ कृष्ण कुमार भी मुख्यमंत्री जी के ज्येष्ठ भ्राता के साथ उनकी माता जी की सेवा के लिए चले गए।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांठ के प्रबंधक नत्थू लाल क्षेत्र में अपने दौरे पर थे। उन्हें अवगत कराया गया कि कांठ क्षेत्र के वृद्ध किसान के एक ऐसे बेटे भी हैं जो माननीय मुख्यमंत्री जी के ज्येष्ठ भ्राता एवं माता जी की सेवा कर रहे हैं। आज शाखा प्रबंधक ने अपने चेंबर में क्षेत्रीय किसान फूल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments