रिपब्लिक के CEO गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- स्वतंत्र मीडिया को कुचलने की कोशिश

मुंबई। डीवीएनए 

मुंबई पुलिस ने न्यूज़ चैनल रिपब्लिक के सीईओ विकास खानचंदानी को रविवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

रिपब्लिक का दावा है कि मुंबई पुलिस बिना किसी दस्तावेज के उसके घर पहुंची और छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी की निंदा भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने की है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुम्बई पुलिस द्वारा @republic tv के CEO की गिरफ्तारी स्वतंत्र मीडिया को कुचलने की एक और कोशिश हैं, सवालों को दबाने की साजिश हैं

महाराष्ट्र की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। 

Post a Comment

0 Comments