मैनपुरी। एक बहन को गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद मायके आई युवती लापता हो गई। मामला प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग...

मैनपुरी। एक बहन को गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद मायके आई युवती लापता हो गई। मामला प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर का है। पुलिस के अनुसार यहां के निवासी अर्जुन जाटव हाल निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली ने चांदनी कश्यप पुत्री उदयवीर निवासी कश्यपनगर फरेंजी से प्रेम विवाह किया है।
विगत 17 नवंबर से चांदनी लापता है। गुरुवार को चांदनी की तलाश में दिल्ली के मयूर विहार थाने की पुलिस अर्जुन के साथ फरेंजी पहुंची।
पुलिस ने युवती के भाई सुधार को हिरासत में पूछताछ की। युवक ने अपने दो अन्य भाइयों द्वारा चांदनी की गोली मारकर हत्या करके शव खेत में दबाने की जानकारी पुलिस को दी।