इस बात को लेकर पति ने पत्नी पर किया तेजाब से हमला

संभल। डीवीएनए

एक पति पर पत्नी ने तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। तेजाब से झुलसी महिला को रिश्तेदार जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ममला यूपी के संभल के चौधरी सराय में शनिवार की रात का है। जानकारी के अनुसार सीमा ने बताया कि उनकी बहन नीमा की शादी ढाई वर्ष पहले सरायतरीन निवासी सलमान से हुई थी। पति सलमान ने शादी के दो महीने बाद ही मारपीट कर उसे घर से भाग दिया।

इस पर सलमान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह मामला दो वर्ष से न्यायालय में विचाराधीन है। सलमान इस मुकदमे में समझौते को दबाव बना रहा है। शनिवार रात को भी सलमान ने अचानक पहुंच कर दहेज के केस में समझौते के लिए दबाव बनाया।

इससे इन्कार करने पर नीमा पर तेजाब फेंक दिया और भाग गया। नीमा का दायां हाथ और कमर झुलस गई है। उसे जिला अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर सरायतरीन निवासी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments