बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, आज और कल चलेगी शीतलहर

नई दिल्ली। डीवीएनए

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल सुबह घना कोहरा रहा। इससे कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर तक रह गई। अगले दो दिन शीतलहर के आसार हैं। ऐसे में19 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

दोपहर 12 बजे बाद अच्छी धूप खिली, लेकिन बर्फिली हवाओं के आगे बेअसर रही। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को भी ऐसी ठंड रहेगी।

Post a Comment

0 Comments