कोहरे का कहरः एक्सप्रेसवे पर कार के चालक ने अचानक लगा दिये ब्रेक, आपस में टकराई बसें

आगरा। डीवीएनए

कोहरे के कारण दो बसें में टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।

हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना डौकी क्षेत्र में हुआ है। साल के आखिरी दिन घना कोहरा छाया है। कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन बहुत कम रफ्तार से चल रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

Post a Comment

0 Comments