अमरोहा। डीवीएनए एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। माता-पिता के विवाद के चलते किशोर के शव के अंतिम संस्कार करने पर भिड़ गये। हंगाम...

अमरोहा। डीवीएनए
एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। माता-पिता के विवाद के चलते किशोर के शव के अंतिम संस्कार करने पर भिड़ गये। हंगामे के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामे के बाद पुलिस की निगरानी में किशोर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
हैरान कर देने वाला मामला अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र का है। बीते दिन एक किशोर ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। वे अपनी माता के साथ रह रहा था। सूचना पाकर पिता अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया।
और वहां से शव को अपने साथ ले जाने लगा। वहीं माता के पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहंुच गई। जानकारी के अनुसार दोनों में घरेलू विवाद चल रहा था। किशोर अपनी माता और बहन के साथ रह रहा था। विवाद के चलते पुलिस की देखरेख में किशोर के शव का अंतिम संस्कार हुआ।