अज़हर मलिक काशीपुर। बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के सदस्य मनजिंदर ...

अज़हर मलिक
काशीपुर। बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के सदस्य मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ बैठक की।
बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते बाजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों किसान 25 दिसंबर को दिल्ली में कूच करने के लिए तैयार हैं। वहीं किसानों के प्रदर्शन को तेज गति देने के लिए दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के सदस्य मनजिंदर सिंह सिरसा बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचे। जहां मनजिंदर सिंह सिरसा ने किसानों के साथ बैठक की और पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को जबरन रोके जाने के लिए की जा रही तैयारी का विरोध किया।
इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उधम सिंह नगर के एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने जो बयान दिया है कि बाजपुर से किसानों को दिल्ली जाने नहीं दिया जाएगा जबकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन न्यायालय के आदेशों को ना मानकर किसानों को आंदोलन करने से रोक कर न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी हालत में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में जाकर रहेंगे यदि पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के साथ मारपीट की गई तो किसान मार खाने के लिए भी तैयार हैं लेकिन किसान दिल्ली हर सूरत में पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून के विरोध में अपना प्रदर्शन करेंगे।