नई दिल्ली। सूरत शहर के सचिन जीआईडीसी के तालंगपुर में दो दिन पहले एक युवक का शव मिला था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ...

नई दिल्ली। सूरत शहर के सचिन जीआईडीसी के तालंगपुर में दो दिन पहले एक युवक का शव मिला था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन हत्यारों में से एक मृतक का करीबी दोस्त था।
दोनों दोस्तों के एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध थे। हत्या का आरोपी महिला को भगाना चाहता था। इस कारण से, उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसको सिर कुचलकर मारा गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप दीपक चौहान (26) और आरोपी अभय (24) का एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध था।
अभय ने कहा कि महिला उसे अधिक प्यार करती है और उसके साथ भागने के लिए तैयार है। वहीं, प्रदीप ने कहा कि महिला पहले उससे प्यार करती थी। इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा हुआ था।
आरोपी अभय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रदीप के साथ संबंध के कारण महिला उसके साथ नहीं भागती थी। इसलिए उन्होंने सोचा कि प्रदीप को रस्ते से क्यों न हटाया जाए। इसके लिए अभय ने अपने एक अन्य दोस्त की मदद ली और प्रदीप को सुनसान जगह पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने उसका चेहरा पत्थरों से कुचल दिया था।