दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली

अमरोहा। डीवीएनए

पुरानी रंजिश को लेकर दो प़क्षों में गोली चल गई। जिसमें एक पक्ष के गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई। एक युवक गोली लगने से जख्मी, दूसरा मारपीट में घायल हो गया।

मामला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी की है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर सोमवार की सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई।

अपनी दुकान पर बैठे युवक आसिफ को पैर में गोली लगने से घायल हो गयघटना की पुलिस जानकारी कर रही है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments