नई दिल्ली। खादी की तरफ से जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेंट’ लॅान्च होने वाला है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ...

नई दिल्ली। खादी की तरफ से जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेंट’ लॅान्च होने वाला है।
इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है. मंत्री ने बताया कि यह फैसला ग्रामीण इकोनॉमी को बल देने के लिए किया गया है।
नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, ‘ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए Khadi and Village Industries Commission के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेन्ट’ लॅान्च करने वाले हैं.’ गडकरी ने साथ में पेंट के डिब्बों की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।
डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुखेगा। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को साल में 55 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी होगी।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 17, 2020