आधार न बनने के कारण दिव्यांग भाइयों से मुंह फेरे हैं सरकारी योजनाएं

पौड़ी डीवीएनए। पाबौ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बरशिला गांव के दो दिव्याग हिमांशु ओर यसवंत का सालों बीत जाने के बाद भी अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है।  दोनों दिव्यांगों को लेकर उनकी मां देवेश्वरी देवी कई बार सतपुली आधार सेंटर जा चुकी है। 

मगर न तो सेंटर में इनका फिंगर प्रिंट निकल पा रहा है और ना ही आँखों के नमूने जिसके कारण 20 साल बाद भी यह दोनों दिव्यांग के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अछूते ही है। 

देवेश्वरी का कहना है कि वे कई बार इनको आधार कार्ड बनाने के लिए ले गई मगर तकनीकी दिक्कत के कारण इनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है।  उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

दिव्यांग भाइयों की बहन लक्ष्मी ने बताया कि वे सरकार से मदद की गुहार करते हैं क्योंकि  दिव्यांग योजनाओं का लाभ इन दोनों को वह नहीं मिल पा रहा है और साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। 

इनके पिता भी पिछले 1 साल से बीमार है जो कुछ नहीं कर पाते। उनकी माँ ही  इन तीनों की देखरेख कर रही है और इनके आमदनी का साधन भी कुछ नही है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में इनका नाम न होने कारण राशन डीलर भी इन्हें राशन नही दे रहे है। 

जिसके  कारण इनके परिवार को खाने की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। जिलाधिकारी पौड़ी घीराज सिंह गर्ब्याल मामले का संज्ञान लेते हुए तत्परता के साथ संबंधित अधिकारियों को उनके गांव में जाकर आधार कार्ड बनाने व तमाम योजनाओं का लाभ इन दिव्यांग को देने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

अब उम्मीद की जानी चाहिए कि पिछले कई सालों से सरकारी योजनाओं का आधार कार्ड ना होने के कारण लाभ न मिलने से परेशान 
संवाद वसीम अब्बासी

Post a Comment

0 Comments