नई दिल्ली। डीवीएनए नये साल के जश्न पर सरकार ने 31 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाए। मीडिया को ...

नई दिल्ली। डीवीएनए
नये साल के जश्न पर सरकार ने 31 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाए। मीडिया को संयुक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इनर और आउटर सर्किल में वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
बृहस्पतिवार रात 8 बजे के बाद मंडी हाउस गोलचक्कर, बंगाली मार्केट गोलचक्कर, नार्थ फुट ऑफ रणजीत सिंह फ्लाईओवर (बाराखंभा रोड- टॉलस्टाय मार्ग), मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रा गुप्ता मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोलचक्कर, जीपीओ, गोलचक्कर, पटेल चौक, केजी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जयसिंह रोड- बांग्ला साहिब लेन, पंचकुईया रोड-बांग्ला साहिब लेन, विंडसर प्लेस, बूटा सिंह मार्ग गोल चक्कर और स्टेट एंट्री रोड-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वाहन आगे नहीं जा सकेंगे। यहां पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया जाएगा।