नयी दिल्ली (डीवीएनए)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर चल रही है और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग (...

नयी दिल्ली (डीवीएनए)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर चल रही है और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
सफदरजंग वेधशाला ने रात को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश रू 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यदि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, तो मौसम विभाग शीत लहर घोषित करता है। तापमान के दो डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाने पर अत्यंत शीत लहर की घोषणा की जाती है।