जनवरी 2021 का मेष राशि का मासिक राशिफल

मेष राशि:- पॉजिटिव:- पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। महीने के प्रारम्भ में नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। महीने के मध्य में आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। महीने के अंत में धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

निगेटिव:- इस महीने में काल्पनिक तथा लोगों की बनी बनाई बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ में विश्वास करें। सभी परिस्थितियों को पहले समझे फिर उन पर अपना मत रखें। बच्चों की गलतियों को शांति पूर्ण तरीके से समझाएं, डांटने व गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना उपज सकती है।

व्यवसाय:- इस महीने में व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें।

लव:- इस महीने पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में अपने जीवनसाथी की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य:- इस महीने में, गैस, अफारा जैसी पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। हल्का और सुपाच्य खानपान रखें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453
डिजिटल वार्ता/डीवीएनए

Post a Comment

0 Comments