कर्क राशि:- पॉजिटिव:- इस महीने आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्...

कर्क राशि:- पॉजिटिव:- इस महीने आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। इस महीने के मध्य तथा अंत मे साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी।
नेगेटिव:- इस महीने ध्यान रखें कि किसी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान उचित व्यवहार से निकल सकता है। और आप ऐसा करने में समर्थ रहेंगे। पैसे का लेनदेन तो आज स्थगित ही रखें तो अच्छा है।
व्यवसाय:- इस महीने किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। तथा कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें।
लव:- इस महीने पति-पत्नी के बीच में अहम का टकराव उत्पन्न हो सकता है। समझदारी से काम लें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
स्वास्थ्य:- इस महीने मौसमी बुखार व खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना करके आराम के लिए भी समय निकालें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453
डिजिटल वार्ता/डीवीएनए