नई दिल्ली. शुक्रवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा है। प्रदर्शन करने के लिए किसान दिल्ली प...

नई दिल्ली. शुक्रवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा है। प्रदर्शन करने के लिए किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, किसानों के साथ एक भयानक दुर्घटना हुई है।
दरअसल, दिल्ली जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। भिवानी जिले के मुंदल गांव के पास बैरियर पर दुर्घटना में 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई है। ट्रक के ट्रैक्टर से टकराने के बाद धन्ना सिंह नामक 45 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धन्ना सिंह पंजाब के ख्याला चेहला वली गाँव जिला मनसा थाना चनीर के निवासी थे। इस हादसे से किसानों में रोष है। किसानों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हालांकि इस हादसे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
source https://upuklive.com/deshvidesh/major-accident-with-farmers-one-farmer-dead/cid1814925.htm