पटना। रेसलिंग की बात की जाए तो भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) को पूरी दुनिया जानती है। खली का असली नाम दलीप सिंह राणा ह...

पटना। रेसलिंग की बात की जाए तो भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) को पूरी दुनिया जानती है। खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली से एक बार मस्ती अंदाज में पंजा लडाते दिखे बिहार के शिक्षक आरके श्रीवास्तव, इसके अलावा खली ने एक बार शाहरुख खान को अपने बाएं हाथ से दबोच लिया था।
दरअसल, शिक्षक आरके श्रीवास्तव खली के जालंधर स्थित अकादमी CWE में बतौर अतिथी अपने शिष्य GoogLe BOY KAUTILYA और कैटिल्या के पिता सतीश शर्मा के साथ गये थे। खली से मिलने के बाद आरके श्रीवास्तव ने बताया की खली मानवता की मूरत है,अतिथी सत्कार कोई खली से सीखे , बिहार के शिक्षक को खली ने पहली मुलाकात में ही बहुत सम्मान दिया। आरके श्रीवास्तव बताते है की अब उसके बाद से खली मित्र की तरह है, वॉट्सएप्प पर मैसेज कर या फ़ोन कर भी हालचाल पूछते रहते है।आरके श्रीवास्तव ने बताया की अपनी बेटी की बेहतर शिक्षा के लिये खली फ़ोन कर राय हमसे जरूर लेते है। वही इसके अलावा शाहरुख खान का बेटा आर्यन खली का बहुत बड़ा फैन हैं। ऐसे में शाहरुख ने खुद खली को अपने घर 'मन्नत' में इनवाइट किया था। खली जब शाहरुख के घर पहुंचे तो उन्होंने उनकी फैमिली से मुलाकात की।
इसी दौरान खली ने शाहरुख के साथ पोज देते वक्त एक्टर को अपने बाएं हाथे से दबोच लिया था। इसके बाद किंग खान खली के गिरफ्त से छूटने के लिए उनका हाथ हटा रहे थे। ये वाकया आज से 6 साल पहले यानी 2014 का है।
वैसे, शाहरुख ही नहीं बल्कि सलमान भी खली को अपने शो बिग बॉस में इन्वाइट कर चुके हैं। बिग बॉस के सीजन 4 में खली पहुंचे थे और शो में टॉप फाइव तक का सफर तय किया था।
चौथे सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए खली की फीस उस वक्त 50 लाख रुपए प्रति सप्ताह थी और वे 13 सप्ताह घर में रहे थे। इस हिसाब से उन्होंने करीब 6.5 करोड़ रुपए इस शो से कमाए थे।
7 फुट 3 इंच लंबे द ग्रेट खली के आगे अच्छे-अच्छे हीरो भी बौने नजर आते हैं। बॉलीवुड के मसल्स मैन यानी सलमान खान तो खली के कंधे के नीचे आते हैं।
खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव घिराइना में हुआ था। ये कुल 7 भाई-बहन हैं। इनके पिता एक किसान थे। वो 1994 में बनारस एक कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने आए थे। उस समय उनकी करीब 21-22 साल थी।
खली के मुताबिक, डेब्यू करने के दौरान मैंने कई नामी रेसलर्स को धूल चटाई। सबसे बड़ा मौका तो WWE में तब आया जब मैंने 2006 में दिग्गज और सबके फेवरेट रेसलर द अंडरटेकर को हरा दिया।
ग्रेट खली रोज करीब 5 लीटर दूध, 3 किलोग्राम चिकन, एक किलोग्राम ड्राइफ्रूट्स, 25 से 30 रोटियां दाल व सब्जी के साथ 25 अंडे खाते हैं ।
खली उर्फ दिलीप सिंह राणा को न्यू जापान प्रो रेसलिंग, प्रो रेसलिंग इलस्ट्रेटेड, वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट और रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
ग्रेट खली और जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हरमिंदर कौर की शादी साल 2002 में हुई थी। दोनों की करीब 9 साल की एक बेटी अवलीन राणा है।
source https://upuklive.com/deshvidesh/when-bihari-guru-rk-srivastava-fought-with-the-khali-in-fun/cid1804502.htm