विनोद मिश्रा बांदा। कलह और नासमझी के चलते खुदकुशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हाडेरा में रविवार की देर रात अमित पुत...

विनोद मिश्रा
बांदा। कलह और नासमझी के चलते खुदकुशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हाडेरा में रविवार की देर रात अमित पुत्र चुनुआ ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह 12वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां विद्या देवी ने बताया कि अमित खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सुबह देखा तो सीलिंग फैन के हुक में साड़ी के फंदे में शव लटक रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुगुंस गांव में भी रात धीरेंद्र पुत्र रामराज, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन नाका में भोले पुत्र रमेश, पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी में बच्चा पुत्र कलुआ ने फांसी लगाकर जान देने के प्रयास किए। घटनाओं के पीछे गृह कलह बताया जा रहा है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
source https://upuklive.com/uttarpradesh/student-hanged-himself-two-others-attempted-suicide/cid1766504.htm