UP की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी आंखे मूंद ली हैं और कानून व्यवस्था को भी भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश ने शनिवार को यहां अपने जारी बयान में कहा कि, पुलिस अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है। इससे बड़ी बदनामी क्या होगी कि राज्य के एटा जनपद के एक कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या फिर फिरौती वसूलने के बहाने उसकी पत्नी को बुलाकर अपहरण और गैंगरेप, 88 दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा गया। वह महिला इंसाफ मांगती रही। उसकी एफआईआर पुलिस ने 3 साल तक नहीं लिखी।

Post a Comment

0 Comments