CM नीतीश से मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा

पटना. इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की गर्मी के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे पर चर्चा की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की।

मीडिरूा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक में जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। आपको बता दें कि एनडीए के एक अन्य घटक लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और जेडीयू के बीच काफी खींचतान चल रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, जो ग्रैंड अलायंस से नाता तोड़ चुके हैं, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद से एनडीए में शामिल हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments