राहुल गांधी का तंज- 'मोदी निर्मित आपदाओं का शिकार भारत'

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत मोदी निर्मित आपदाओं का शिकार हो रहा है। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने भारत की गिरती जीडीपी को लेकर लक्ष्य साधा है। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश में 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है। केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी शुल्क नहीं दे पा रही है। दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौत के मामले भारत में आ रहे हैं। वहीं देश की सीमा पर भी वातावरण गर्म हैं। राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री पर गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी विकास दर में गिरावत को लेकर मंगलवार को भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी और उसके बाद से एक के बाद एक गलत नीति अपनाई। उन्होंने ट्वीट किया कि जीडीपी -23.9 प्रतिशत हो गया। देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था डुबो दी।

Post a Comment

0 Comments