राजीव गांधी हत्याकांड: दोषी नलिनी ने की सुसाइड की कोशिश, इसलिए किया ये काम

नई दिल्ली: खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी नलिनी ने कल रात जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की है। बता दें कि नलिनी पिछले 29 सालों से जेल में हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार आत्महत्या करने की कोशिश की है। वह वेल्लोर जेल में बंद हैं, जहां उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की। नलिनी के वकील पुगलेंटी ने यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नलिनी के वकील पुगलेंती ने घटना की जानकारी दी है। पुगलेंती ने कहा कि नलिनी के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, जो पिछले 29 सालों से जेल में है, उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की है। वकील ने कहा कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच झगड़ा हुआ था। जिस कैदी के साथ नलिनी का झगड़ा हुआ था, वह भी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

वकील ने कहा कि कैदी ने जेलर के साथ झगड़े की सूचना दी, जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वाकिन ने कहा कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा करने की कोशिश नहीं की, इसलिए इसके पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वकील पुगलेंती ने कहा कि नलिनी के पति मुरुगन पर भी राजीव गांधी हत्या का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने नलिनी को वेल्लोर जेल से पुजाल जेल में शिफ्ट करने का आग्रह किया है। वकील पुगलेंती ने कहा कि नलिनी के पति की इस मांग को अदालत में उठाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments