सिख समाज की नई पहल, अपनी पगड़ी से बने मास्क का करेगा निःशुल्क वितरण

दानिश उमरी 
आगरा।
कोरोना महामारी काल में जहां सिख समाज तन मन धन से अपनी सेवाओं के लिए जाना जाता है।  चाहे वह तन की सेवा हो लंगर की सेवा हो धन की सेवा हो यह समाज आगे बढ़ कर इसमें हिस्सा लेता है। इसी कड़ी में एक सुंदर अभियान की शुरुआत टर्बन फोर मास्क के रूप में आगरा में भी की गई है और यह अभियान समूह सिख समाज पंजाबी समाज सिंधी समाज को साथ लेकर के सुखमनी सेवा सभा द्वारा संत बाबा प्रीतम सिंह जी के आशीर्वाद से एवं बंटी ग्रोवर व प्रभजोत कौर एवं सभी के सहयोग से किया गया है।

यह प्रेरणा वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा दी गई जिसकी बदौलत आज अनेक परिवारों से जो पुरानी पगड़िया लोगों ने सेवा भाव से दी है। उसके मास्क बनाकर हर वर्ग को हर जरूरतमंद को उसका वितरण निशुल्क किया जा रहा है। सभी से यह अपील की गई है कि जो लोग भी पुरानी पगड़िया देना चाहे वह वीर महेंद्र पाल सिंह  971961166, बंटी ग्रोवर  9319795197, प्रभजोत कौर 8630913245 या सुखमनी सेवा सभा की लेडीज विंग पर कहीं भी आप यह अपनी यह सेवा दे सकते हैं। जो भी सेवा में हिस्सा लेना चाहे उसका स्वागत है। यह बड़ी खुशी की बात है कि इसमें अन्य धर्मों के महिलाएं भी और लोग आकर के जुड़ रहे हैं तो यह एक लाख मास्क बनाने का हमने लक्ष्य रखा है। उस लक्ष्य सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments