कांग्रेस जनों ने स्व जगजीवन राम जी की पुण्य तिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दानिश उमरी 
आगरा।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्य तिथि पर फतेहाबाद रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने सदैव ही गरीबों, दलितों पिछड़ों व सभी वर्गो के लिए कार्य किए थे।

श्री चिल्लू ने कहा कि 1971 की भारत पाक युद्ध में देश के रक्षा मंत्री के रूप में बाबू जगजीवन राम जी ने पाकिस्तान के टुकड़े टुकड़े करा कर अपनी कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी थी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के सर्व श्री पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, भीष्म पाल सिंह मुखिया, राघवेन्द्र उपाध्याय, आई डी श्रीवास्तव, कृष्णा तिवारी, सतीश बब्बर, अरविंद पाठक, शशी चौधरी, विकास, गौरव कर्दम, नानक चंद, बच्चू सिंह केम, विनोद जरारी, आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments