कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्ची को दिया जन्म, नाम रखा 'सैनिटाइजर'

मध्य प्रदेश में इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। अस्पताल में रुकने और यहाँ भर्ती बाकी रोगियों ने इस लड़की को सेनिटाइज़र के नाम से बुलाना शुरू कर दिया। इसलिए लड़की के परिवार वालों ने उसका नाम सैनिटाइजर भी रख दिया।

बता दें कि जब भारती नाम की एक महिला अपने बच्चे के साथ 7 दिनों के बाद घर के लिए रवाना हुई, तो वह खुश थी। वह कह रही थी कि यह खुशी कई दुखों के बाद उसके घर आई है, वह इस पल को कभी नहीं भूलना चाहती। इसलिए उसने अपनी बेटी का नाम सैनिटाइजर रखा।

हालाँकि वह कहती है कि उसके पति नाम के लिए राजी नहीं थे। लेकिन मेरे लिए उन्होंने इस नाम को स्वीकार कर लिया और उन्होंने भी बेटी को सेनिटाइजर कहना शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments