टिकटॉक की दुनिया में इन 4 लड़कियों का चलता है राज!

पॉपुलैरिटी को बढ़ाने के लिए इन दिनों लोग टिक टॉक पर खूब वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा फायदा छोटे पर्दे के कलाकारों को हो रहा है। उनके इन वीडियोज पर हजारों और लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी टिक टॉक पर अपना अकाउंट बना रखा है। उनके टिकटॉक पर 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जन्नत हाल ही में एक म्यूजिक एलबम भी आया था। वह 18 साल की हैं।

टिक टॉक पर महज एक गाने से पॉपुलर होने वालों में गरिमा चौरसिया का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने अपनी दोस्त रुजेसिविनी के साथ एमिवे बनटाई के एक गाने पर वीडियो बनाया था। जो लोगों को काफी पसंद आया था। इस एक वीडियो के वायरल होने से इनकी पॉपुलैरिटकी बढ़ गई। अब टिक टॉक पर इनके 20 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के भी टिक टॉक पर लाखों चाहने वाले हैं। वो ज्यादातर म्यूजिकली वाले वीडियोज बनाती हैं। अभी वो सीरियल अलादीन में लीड रोल प्ले कर रही हैं।

टिक टॉक पर निशा गार्गेन की पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ी है। उनके करीब 10.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अपनी एक्टिंग वाले वीडियोज से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments