इस जिले में 45 मजदूर कोरोना पाॅजिटिव

रामपुर में अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा लाए गए मजदूरों की लगातार मिल रही पॉजीटिव रिपोर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अब फिर छह मजदूरों में काेरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमित मजदूरों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। 

जिले में 11 मई को अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर यहां पहुंची थी। इसमें जिले के 1050 मजदूर थे। इन सभी को स्टेशन पर उतारकर बसों से तहसीलों में बने आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन कर दिया था। रोजाना ही इनमें पॉजीटिव केस मिल रहे हैं।

रविवार तक 39 मजदूरों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को 92 सेंपल की रिपोर्ट मिली। इनमें 86 निगेटिव थीं, जबकि छह रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। 
 
पॉजीटिव रिपोर्ट अहमदाबाद से आए मजदूरों की हैं। ये सभी मजदूर टांडा, मिलक आदि के आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन थे। अब इन सभी को जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भेजा जा रहा है। सोमवार को फिर छह मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 13 साल का बालक और 55 साल की महिला भी शामिल है।

-सांकेतिक तस्वीर

Post a Comment

0 Comments