हिन्दू मंदिर में होती है मुस्लिम महिला की पूजा

नई दिल्ली। भारत को विविधता में एकता का देश कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है यहाँ के लोग, जो अलग-अलग धर्म, जगहों और मान्यताओं को माननेवाले होने पर भी एकसाथ मिलकर एक ही देश में रहते हैं।

इस अनेकता में एकता की एक मिसाल है, गुजरात का यह मंदिर, जहाँ एक मुस्लिम महिला की पूजा देवी रूप में की जाती है। 

यह गाँव अहमदाबाद से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है, जिसका नाम  झूलासन है। यहं मंदिर में लोग डोला नाम की एक मुस्लिम महिला की पूजा करते हैं। डोला ने करीब 250 साल पहले इसी गाँव को बदमाशों के हमले से बचाया था और वह उन बदमाशों से गांव की रक्षा की और शहीद हो गई।

इसके बाद डोला का शरीर एक फूल में बदल गया।  डोला की वीरता और सम्मान के लिए गांव वालों ने उसी जगह पर मंदिर का निर्माण किया, जहां डोला के प्राण गए थे और इस मुस्लिम महिला की एक  देवीय शक्ति के रूप में पूजा करने लगे।

आपको इस गाँव के बारे में जानकार हैरानी होगी कि इसी गांव में अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला सुनीता विलियम्स का भी जन्म हुआ है। और इसलिए इस गाँव की प्रसिद्धि पूरे विश्व में है।
इस मंदिर के निर्माण में लगभग 4 करोड़ का खर्च किया गया था। इस मंदिर की खासियत है कि यहाँ  कोई मूर्ति नहीं है, यहां केवल एक पत्थर है जिस पर रंगीन कपड़ा ढंका है। जिसकी लोग पूजा करते हैं।

Post a Comment

0 Comments