News Paper पर नीचे की ओर क्यों बने होते हैं ये चार रंगीन बिंदु?

अक्सर रोज सुबह हम न्यूज़ पेपर पड़ते है, लेकिन कभी अपने गौर किया कि पेपर के निचले हिस्से में चार रंगों के गोले या दिल की आकृति या फिर वर्ग देखे होंगे। हममें से अधिकांश नहीं जानते कि इसका मतलब क्या है।यह गोले चार रंग के होते हैं। दरअसल, इन चार रंगों को CMYK (सियान, मेजेन्टा, यलो और ब्लैक) कहते हैं, जो किसी अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाले सभी रंगों के आधार रंग हैं।
क्यों बने होते है ये चार रंगीन बिंदु:
अखबारों में छपाई के लिए इन चार रंगों की स्याही इस्तेमाल की जाती है। इन चारों रंगों के संयोग से ही तस्वीरों और अक्षरों के सारे रंग बनते हैं। चारों रंग की प्लेटें ठीक से लगी हैं या नहीं इसका पता इन गोलों या लकीरों या किसी दूसरी आकृति से लगता है। इसे रजिस्ट्रेशन कहने हैं।
ऐसे होती है जाँच:
आजकल अखबार बहुत हाई स्पीड से छपते हैं ,एक घंटे में 90 ,000 तक अखबार छप जाते हैं ऐसे में हर अखबार को व्यक्तिगत रूप से जांचना असंभव है ऐसे में आधुनिक प्रिंटर की मदद से ये गलती नई होती है और ये चार गोले हमे इस बात को बताते हैं अखबार की छपाई ठीक ढंग से हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments