इस फोटो के जरिए रातोंरात बदल गई एक वकील की किस्मत, आप भी जानें वजह...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहनेवाली एक महिला वकील ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ बदल ली। पेशे से वकील पिया मुउलेन्बेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो शेयर करती हैं। दरअसल सिडनी में रहने वाली पिया मुउलेन्बेक बचपन से मॉडल बनना चाहती थी, लेकिन निजी कारणों से बन नहीं पाई। इसके बाद पिया मुउलेन्बेक ने वकालत को अपने पेशे के रुप में चुना।
जिसने अपने करियर की शुरुआत वकालत से शुरू की थी, लेकिन मॉडलिंग करने के चक्कर में उसने अपनी कॉर्परेट जॉब छोड़ दी।  सोशल मीडिया पर वो अकसर अपनी ग्लैमरस फोटो अपलोड किया करती थीं। सोशल मीडिया पर वो अकसर अपनी ग्लैमरस फोटो अपलोड किया करती थीं जिससे दिन प्रतिदिन उनके फॉलोवर्स धीरे-धीरे बढ़ते गए। एक समय बाद उनको एहसास हुआ कि उन्हें वकालत छोड़कर मॉडलिंग करनी चाहिए, और मन में यह थॉट आते ही उन्होंने अपने दिल की इस आवाज़ को सुन लिया और निकल पड़ी मॉडलिंग करने के लिए।
कुछ साल पहले ही पिया ने अपनी स्पोर्ट्स वियर स्लिंकी (SLINKII) कंपनी लॉन्च की है। जिसमें वो लड़कियों के लिए स्पोर्ट्स वियर और बिकनी बेचती हैं। कंपनी का हिट होने का कारण है सोशल मीडिया।  वो इंस्टाग्राम के जरिए अपनी कंपनी का प्रमोशन करती हैं।  कुछ ही सालों में उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। उन्होंने ये कंपनी अपने बॉयफ्रेंड के साथ खोली है। जिसमें वो स्पोर्ट्स वियर के साथ-साथ योगा पैंट्स, क्रॉप टॉप और योगा मैट बेचती हैं।

Post a Comment

0 Comments