सुबह सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना...

घर की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन अगर यह काम सुबह किया जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। माना जाता है कि घर में सुबह झ़ाडू पोछा करने से घर में लक्ष्मी आती है। भोजन के लिए बनाई जा रही रोटियों में पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। माना जाता है कि गाय के शरीर में वास कर रहे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।
चीनी मिला हुआ आटा चीटिंयों को खिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। ध्यान रहे अगर आटा भुना हुआ हो तो ज्यादा अच्छा रहता है और यही पुण्य आपकी किस्मत बदलने में सहायक होता है अगर आपके आस-पास कोई तालाब, नदी या झील है वहां जाकर रोज मछलियों को कुछ खाने के लिए जैसे आटे की गोलियां बनाकर डालें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही आसान उपाय है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में स्थापित देवी-देवताओं को फूलों से सजाना चाहिए। ध्यान रहे कि फूल ताजे हों और स्त्रान करने के बाद ही तोडे गए हों। सच्चे मन से फूल चढाने पर देवी देवता प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन में विघ्नों को दूर करते हैं।
घर से जब भी बाहर निकलें तो अपने बुजुगों का पैर छूकर आर्शीवाद लें। ऎसा करने से आपकी खराब चल रही ग्रह दशा में सुधार होगा और परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कहते हैं कि माता पिता के चरणों में स्वर्ग होता है और बच्चों के विकास में माता पिता की दुआ का बहुत असर होता है इसलिए बुजुर्गो का आशीर्वाद लें। रोज सुबह अपनी हथेलियां देखें रोज सुबह उठने के बाद कुछ पल तक अपनी हथेलियों के दर्शन करने के बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर फिराना चाहिए। पौराणकि कथाओं में ऎसा कहा गया है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और कलाई की ओर वाले भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है।

Post a Comment

0 Comments