इन अजीबोगरीब Jobs के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

दुनियाभर में कई ऐसे अजीबोगरीब जॉब्स हैं जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। इनमें से कोई हाथी का टॉयलेट साफ करता है तो कोई पालतू जानवरों के फूड्स को टेस्ट करता है।

किराए के ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की जॉब
ह्यूमन टच को सबसे बड़ा हीलिंग पॉवर माना जाता है। अगर आपके पास ऐसा कोई नहीं है, जो आपको प्यारभरा अहसास दे सके तो अभी भी देर नहीं हुई है। 8 हजार रुपए घंटा देकर आप अपने लिए प्यारभरी गोद तलाश कर सकते हैं। हालांकि, ये सर्विस जापान में उपलब्ध है, जिसे कई कंपनियां प्रदान करती हैं।
शैम्पेन फेशियल स्पेशलिस्ट
यह रोमांचक जॉब है। लोग जिसे करियर के तौर पर अपना रहे हैं। इसमें पार्टी में जाकर लड़कियों को शैम्पेन फेशियल देना होता है। नॉर्थ अमेरिका के क्लब में क्रिरिल बिचुतकस्की नाम का फोटोग्राफर है जिसने यह शैम्पेन फेशियल शुरू किया था। इसके लिए इसे अच्छा खासा अमाउंट पे किया जाता है।
वॉइन शॉट गर्ल
ये जॉब केवल जवान और खूबसूरत लड़कियों को ही मिलती है। इसमें लड़कियां ' वॉइन शॉट' तैयार करती हैं और उसे सर्व भी करती हैं। इसके बदले कंपनियां उन्हें करीब 65 लाख रुपए (एक लाख डॉलर) सालाना पेमेंट करती हैं। इस तरह के जॉब्स यूके, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में उपलब्ध हैं।
प्रोफेशनल ब्राइडमेड्स
अगर आप फोटो में पोज देने के लिए परफेक्ट हैं तो आप यह जॉब कर सकते हैं। इसके लिए 20 हजार से 1 लाख रुपए तक पे किए जाते हैं। न्यूयॉर्क सहित कई अन्य जगहों पर लोग ऐसी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।
पेपर टॉवल सूंघने का काम
पेपर-टॉवेल बनाने वाली कंपनियां ये सुनिश्चित करती हैं कि मार्केट में जाने से पहले कहीं उनके पेपर-टॉवेल्स में से बदबू तो नहीं आ रही है। इस काम के लिए कंपनियां उन प्रोफेशनल को हायर करती है, जो प्रोडक्ट की क्वालिटी से लेकर उसके फ्रीक्वेंसी तक का टेस्ट करते हैं। इस काम के बदले कंपनी एक्सपर्ट को सालाना 33 लाख रुपए (52,000 डॉलर) तक देती है। ये जॉब्स ज्यादातर यूके में अवेलेबल हैं।

Post a Comment

0 Comments