एक ऐसा शहर जहां रेप करना है आम बात, रेपिस्ट है यहां का हर कपल

डीपस्लूट दक्षिण अफ्रीका में जोहानसबर्ग के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक है। यहां महिलाओं का बलात्कार होना आम बात है। दक्षिण अफ्रीका के शहर डीपस्लूट के रहने वाले दो युवाओं ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने अबतक कई महिलाओं का बलात्कार किया है। कैमरे के सामने ये कहते वक्त उनके चेहरे पर एक शिकन तक नहीं थी।
उन्होंने दावा किया कि वो नहीं जानते थे कि वो कुछ गलत कर रहे हैं। उन्होंने कभी खुद को उन बलात्कार पीड़िताओं की जगह रखकर उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाने की कोशिश नहीं की। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया, जैसे ही वो दरवाजा खोलतीं, हम उनके घर में घुस जाते और अपना चाकू निकाल लेते। वो चिल्लाती थीं। हम उन्हें चुप हो जाने को कहते।
उन्हीं के बिस्तर में ले जाकर हम उनका रेप करते थे। दोनों युवकों में से एक दूसरे की ओर मुड़ा और बोला, यहां तक कि मैंने एक बार इसी के सामने इसकी गर्लफ्रेंड का रेप कर दिया था। ये बयान हैरान कर देने वाले हैं, लेकिन डीपस्लूट में ये सब बेहद आम है।
इस शहर के पुरुषों ने एक सर्वे में माना है कि उन्होंने कम से कम एक बार बलात्कार किया है। यह बात साल 2016 में सामने आई थी। जिसमें 2600 से अधिक पुरुषों को शामिल किया गया था। बताते चलें कि डीपस्लूट में महिला का बलात्कार करने वाले लोगों में यह धारणा बन चुकी है कि बलात्कार अपराध नहीं है।

Post a Comment

0 Comments