भारत का एक ऐसा जेल जहां सिर्फ एक है कैदी...

आज हम आपको एक ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। हम जिस जेल के बारे में बात कर रहे है वो सबसे पुरानी है और उस जेल में मात्र एक कैदी को रख रखा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये जेल कहां तो आपको बता देते है कि यह जेल भारत में ही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस जेल में सिर्फ एक ही कैदी को रखा हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह जेल गुजरात के पास दिप, दीव मे एक ऐसी जेल है जहां सिर्फ एक ही कैदी रखा गया है।बता दें कि इस कैदी का सारा खर्चा सरकार उठाती है इस जेल की खास बात है कि यह गुजरात के पास बने दीप दीव में एक बहुत ही पुरानी जेल है इस दीप को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में माना जाता है।
इस दिप की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। बता दें कि इस जेल को बने 472 साल हो चुके है। सदियों पहले पुर्तगाल का इस दीप पर शासन था और उस समय को ही इस जेल का निर्माण किया गया था।बता दें कि इस जेल में एक कैदी है जिसका नाम दीपक कांजदी है जिसकी उम्र 30 साल है। इस जेल में 20 लोगों की रहने की सेल बनी हुई है लेकिन यहां पर अकेला दीपक रहता है। हैरानी वाली बात है कि इसको सभी कैदियों से अलग कुछ सुविधाएं दी गई है।

Post a Comment

0 Comments